Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि...

950 करोड़ का पार हुई शाहरुख की ‘जवान’, अगला रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार फिल्म

24

इस समय बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’ शानदार कमाई कर रही है। अपने पहले दिन हाईएस्ट कलेक्शन कर इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। ‘जवान’ अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भारत के साथ-साथ फिल्म विदेश में भी अपना कमाल दिखा रही है। ‘जवान’ को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जर्मनी में ‘जवान’ फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। मलेशिया, अमेरिका और बाकी जगहों पर भी फिल्म ने का कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया था।

इतना रहा अब तक का टोटल कलेक्शन

वहीं, अब ‘जवान’ ने 950 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 17 दिनों में ही शाहरुख खान की इस फिल्म मे दुनियाभर में 953.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। किंग खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से कमाई के इन आंकड़ों की जानकारी दी गई है। ‘जवान’ जिस तरह से लगातार कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान एटली कुमार ने कहा था कि जवान फिल्म को वे ऑस्कर भेजना चाहते हैं, इसके लिए शाहरुख खान से बात करेंगे।

जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी

इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के साथ नयनतारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को दुनियाभर में 883.68 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्किंग डेज पर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा गिरा है। इसके बावजूद फिल्म ने 10 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 13 दिनों में देशभर में लगभग 507.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !