Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दुर्गा पूजा-दशहरा, दीपावली और छठ के लिए रेलगाड़ियां ‘फुल’…अभी से लटका ‘नो-सीट’ का बोर्ड

39

दिल्ली से पूर्वी दिशा की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों में अभी से ‘नो-सीट’ का बोर्ड लटक चुका है। बिहार, पश्चिम बंगाल की नहीं, कई उत्तर पूर्वी दिशा की रेलगाडिय़ों में भी दुर्गा पूजा के साथ-साथ लंबे वीकैंड पर रेलगाड़ियां फुल हैं। 24 अक्तूबर को दशहरा है और उसके बाद ही दुर्गा पूजा है और इस दिन बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड जाने वाली रेलगाड़ियों में सीट नहीं है।

इसके अलावा 12 नवम्बर को दीपावली, 17 नवम्बर को छठ पूजा है। पूर्वांचल वासियों के लिए तीनों पर्व ऐसे हैं जहां वे अपने परिवार के साथ अपने शहर, अपने गांव जाकर ही मनाना चाहते हैं और इसीलिए अभी से रेलगाडिय़ों में जगह नहीं है।

दुर्गा पूजा पर कोलकाता जाने की सोच रहे पवित्र हलधर कहते हैं कि अभी एक महीना दूर है लेकिन राजधानी में वेटिंग में भी टिकट नहीं है। कई ट्रेनों में ‘नो रूम’ हो चुका है और अब कई लोकप्रिय रेलगाड़ियों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। छठ पूजा के लिए भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारी जरूर कहते हैं कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और कई विशेष रेलगाडिय़ों को भी चलाया जाएगा। कोलकाता राजधानी हो या फिर डिब्रूगढ़ राजधानी, पटना संपूर्ण क्रांति, भागलपुर गरीब रथ, विक्रमशिला, पुरुषोत्तम, राजधानी तेजस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रैस में अक्तूबर-नवम्बर की कई तिथियों पर टिकट नहीं है।

बता दें कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने पिछले दिनों बताया था कि 29221 स्पैशल ट्रेन पिछले वर्ष चलाई गई है ताकि यात्रियों को सुविधा हो। वह कहते हैं कि इस वर्ष भी विशेष रेलगाडिय़ां
चलाई जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.