Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर...

सड़क किनारे खून से सना मिला युवक का शव, हत्या या हादसा, जांच कर रही पुलिस

43

महासमुंद । बागबाहरा ब्लाक के सम्हर और मोंगरापाली के मध्य रास्ते पर सड़क किनारे एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना तेंदूकोना थाना क्षेत्र के बीच सम्हर और मोंगरापाली के बीच की है। सूचना मिलते ही तेंदूकोना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान ग्राम बंसुलाडबरी बागबाहरा निवासी महेश यादव पुत्र शिव यादव (31) के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की रात तेंदूकोना के एक ढाबा से काम करके अपने गांव पैदल जा रहा था, किन्तु घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी लाश सड़क किनारे राहगीरों ने देखी। तेंदूकोना थाना प्रभारी राणा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक की लाश सड़क किनारे खुन से लथपथ पड़ी है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव का पहचान के लिए पूछताछ की, इस दौरान पहचान हुई।

पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक नशे का आदि था और तेंदूकोना के एक ढाबा में काम करता था। प्रतिदिन काम समाप्त करने के बाद रात को 12 बजे अपने गांव पैदल या फिर किसी से लिफ्ट लेकर जाता। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे ढाबा से काम पूरा कर अपने घर जाने के लिए पैदल निकला था। सुबह युवक का शव सम्हर से मोंगरापाली सड़क से करीब 200 मीटर पर पड़ा मिला।

सिर पर गंभीर चोट के निशान, शार्ट पीएम में नहीं चला पता

थाना प्रभारी ने बताया कि राहगीरों ने 12 बजे रात सड़क पर लाश होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक महेश के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट है, जिसके कारण खून अधिक बह गया है। पुलिस का कहना है शव का पीएम कराया गया, शार्ट पीएम में चिकित्सक स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि हत्या है या फिर किसी वाहन के टकराने से उसकी मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा होने की बात कह रहे हैं। हर पहलुओं से पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.