Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा

11 वर्ष में दूसरी बार सितंबर में 31 सेमी से अधिक वर्षा, बड़ा तालाब लबालब, भदभदा के दो गेट खुले

57
भोपाल। बरसात के सीजन में इस बार वर्षा के लिए अहम जुलाई और अगस्त में अपेक्षित वर्षा नहीं हुई। इससे शहरवासी निराश होने लगे थे, लेकिन पांच सितंबर के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। रुक-रुककर झमाझम वर्षा हुई। जिसके चलते एक जून से लेकर शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल 905.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इसमें एक सितंबर से लेकर शुक्रवार शाम तक 312 मिमी. वर्षा शामिल है। पिछले 11 वर्ष में सितंबर माह की दूसरी बार इतनी वर्षा हुई है। इसके अलावा इस वर्ष बरसात के सीजन में भी यह एक माह की सर्वाधिक वर्षा है।

भदभदा के दो गेट खोले

उधर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में पुराने शहर और पड़ोसी जिले सीहोर में भारी वर्षा हुई। जिसके चलते शुक्रवार रात 11 बजे तक बड़ा तालाब लबालब हो गया था। कोलांस नदी से पानी तेजी से लगातार आ रहा है। इसके चलते रात तीन बजे भदभदा का एक गेट खोल दिया गया। इसके बाद शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे भदभदा का एक और गेट खोला गया। बड़े तालाब का पानी एफटीएल तक पहुंचते ही नगर निगम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया था।

पिछले साल 24 जुलाई तक लबालब हो गया था बड़ा तालाब

बता दें कि इस बार पूरे दो महीने की देरी से भदभदा के गेट खुलने की नौबत आई। बीते साल 24 जुलाई को तालाब फुल हो गया था। लगातार कैचमेंट एरिया में वर्षा दर्ज होने के कारण शुक्रवार सुबह से ही तालाब का लेवल बढ़ रहा था। दोपहर तक तालाब अपने फुल टैंक लेवल से मात्र आधा फीट खाली था। लेकिन कोलांस नदी में तेज बहाव के बढ़ते ही रात 11 बजे तक तालाब का लेवल 1666.50 फीट पर पहुंच गया था, जबकि इसका फुल टैंक लेबल 1666.80 फीट है।

अन्य जलाशयों की स्थिति

जलाशय – फुल टैंक लेवल – वर्तमान जलस्तर – जल की मात्रा – खाली

केरवा – 509.93 – 508.96 -18.10 एमसीएम – 20 प्रतिशत

कलियासोत – 505.67 – 503.50 -25.78 एमसीएम -25 प्रतिशत

कोलार – 462.20 – 452.29 -223 एमसीएम – 16 प्रतिशत

पिछले 10 साल में सितंबर में भोपाल में मासिक वर्षा

वर्ष — वर्षा (मिमी. में)

2013 — 42

2014 — 99.1

2015 — 42.6

2016 — 122.2

2017 — 217.3

2018 — 81.9

2019 — 563.9

2020 — 165.1

2021 — 214.2

2022 — 211.4

2023 — 312.0

इस वर्ष सीजन की वर्षा

माह — वर्षा

जून — 189.9

जुलाई — 291.9

अगस्त — 112.1

सितंबर — 312.0

नोट:- सितंबर माह की वर्षा 22 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे तक की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.