Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

संसद में ‘नफरत’ की नई संस्कृति के उद्घाटन की गवाह बनी सात सितारा इमारत: बिधूड़ी के विवादित बयान पर बोले सिब्बल

50

राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं सांसद दानिश अली के खिलाफ लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी के संसद के निचले सदन में आपत्तिजनक बयानों की शनिवार को निंदा करते हुए कहा कि ‘‘सात सितारा इमारत” संसद में ‘‘नफरत” की नई संस्कृति के उद्घाटन की साक्षी बनी। चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ की सफलता पर संसद के निचले सदन में चर्चा के दौरान बिधूड़ी ने बृहस्पतिवार रात को अली पर निशाना साधते हुए कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिनसे बड़ा विवाद पैदा हो गया है और विपक्षी दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए दानिश अली के खिलाफ बिधूड़ी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का जिक्र किया और इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ‘‘चुप्पी” पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘सात सितारा इमारत संसद में ‘नफरत’ की नई संस्कृति के उद्घाटन की साक्षी बनी।” हाल ही में संपन्न सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पुराने से नए संसद भवन में स्थानांतरित की गई है।

बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिधूड़ी को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने भविष्य में ऐसा आचरण किया, तो उनके खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई” की जाएगी। दानिश अली ने कहा कि यदि बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह लोकसभा की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। विपक्षी संगठन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ ने बिधूड़ी के बयान की कड़ी निंदा की और इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.