Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

खंडवा में अतिवृष्टि से खेत जलमग्न, घरों में घुसा पानी

60

खंडवा। जिले में वर्षा का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।शुक्रवार को सुबह से आसमान में छाए बादल बरस पड़े। ग्रामीण अंचलों में तो इतनी अतिवृष्टि हुई कि किसानों के खेत जलमग्न हो गए। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में तो गलियां नदी में तब्दील हो गईं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

शुक्रवार को सुबह चार बजे से जिले के ग्रामीण अंचलों में वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया। स्थिति यह रही कि दो घंटे में नदी-नाले उफान आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी वर्षा हुई मानो बादल फट गए हों। फिफराड़ नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। ग्राम बखार में तो वर्षा ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

यहां इतनी तेज वर्षा हुई कि कुछ ही घंटों में लोगों के घरों में प्रवेश कर गया। फोकटपुरा कालोनी के रहवासी हरिआेम कृपाराम खोरे ने बताया कि वर्षा का पानी घर में घुसने से राशन और अन्य सामग्री पूरी तरह जलमग्न हो गई।फिफराड़ नदी के किनारे ही बसे ग्राम रांजनी में भी अतिवृष्टि से खेत जलमग्न हो गए।

ग्रामीणों की कपास, सोयाबीन, मक्का की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। इधर भाम नदी के किनारे बसे ग्राम मोहनिया में भी अतिवृष्टि का असर देखा गया।इसी तरह ग्राम पांगरा, सिंगोट, पुरनपुरा, जलकुआं, कालाआम कला, अशापुर, चेनपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज वर्षा से नदी-नाले उफान पर आ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.