Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर पुलिसवालों से ठगे 50 लाख रुपये, गिरफ्तार

37

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपित ने सिपाही से लेकर एसआइ तक को ठगा है। युवतियों से तो ठगी के साथ शारीरिक शोषण भी कर चुका है। क्राइम ब्रांच ने उसे राज्य साइबर सेल के बाहर से पकड़ा है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित का नाम शिवम चावरे निवासी ताल मोहल्ला, महू है। उसके विरुद्ध विनय वर्मा की शिकायत पर इंदौर के आजाद नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। विनय के रिश्तेदार ने खाते में रुपयों का ट्रांजेक्शन किया था।

गिरफ्तारी की धमकी देकर तीन लाख वसूले

शिवम ने उसे साइबर सेल बुलाया और कहा कि उसके विरुद्ध अवैध गतिविधियों में लिप्त होने से एफआइआर दर्ज होने वाली है। उसने विनय को गिरफ्तारी की धमकी देकर तीन लाख रुपये वसूल लिए। किसी को उसकी बातों पर शक न हो इसलिए वह साइबर सेल की इमारत में गया और विनय से कहा कि अधिकारी ने मामला रफा-दफा करने का आश्वासन दिया है। उसने एक लाख रुपये स्वयं के खाते में जमा करवाए।

पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा

पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो बताया कि वह पुलिस अधिकारी की गाड़ी चलाता था। इस दौरान बातचीत का लहजा समझ गया। उसने स्वयं को आर्मी इंटेलिजेंस अधिकारी बताया और एसआइ कदम मीणा से 18 लाख रुपये, एसआइ तिलक करोले से तीन लाख 50 हजार रुपये, प्लाट व निवेश के नाम पर लिए हैं। आरोपित ने कविता मिश्रा, अंशुमन यादव, ओम चायवाला, रानी मालवीय से भी लाखों रुपये ठगना कबूल लिया। डीसीपी के मुताबिक शिवम कद-काठी से अफसरों जैसा दिखता है। पुलिस उसकी काल डिटेल की जांच कर रही है।

बायपास पर वाहनों की चेकिंग करता था

शिवम लंबे समय से पुलिसवालों के साथ ही उठ-बैठ रहा है। पुलिस कार्रवाई और गतिविधियों की जानकारी रखने लगा था। वह डांगरी पहन कर बाहरी इलाकों में चेकिंग कर लोगों से अवैध वसूली करता था। कुछ समय पूर्व लवकुश चौराहे पर बाणगंगा थाने के एसआइ को ही रोक लिया। एसआइ को उसने क्राइम ब्रांच अफसर बताया। एसआइ ने अफसरों को वाकया बताया, लेकिन शिवम कार्रवाई से बच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.