Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अद्भुत नजारा! खजुराहो में जब भरतनाट्यम से मंच पर उतरा 'चक्रव्यूह', अभिमन्यु के युद्ध ने दर्शकों के र... Jabalpur News: नशे में धुत रईसजादे की कार का तांडव, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों को रौंदा PM Modi Speech: 'फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी का करारा ... Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर Delhi Special Cell Operation: देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी BCCI Big Announcement: जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई The Kerala Story 2: विपुल शाह की फिल्म पर भड़के अनुराग कश्यप, बताया 'बकवास प्रोपेगैंडा' Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ... Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां

मध्‍य प्रदेश के संविदाकर्मियों की समकक्षता निर्धारित, अब बढ़कर मिलेगा वेतन

19

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप विभागों ने संविदा कर्मचारियों की नियमित पदों के अनुरूप समकक्षता निर्धारित करते हुए वेतनमान तय करना प्रारंभ कर दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने राज्य स्तरीय सलाहकार, डाटा एंट्री आपरेटर, विकासखंड स्तरीय समन्वयक सहित अन्य संविदा कर्मचारियों की समकक्षता निर्धारित कर दी है। इसी तरह अन्य विभागों में भी प्रक्रिया की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर को 19500 के स्थान पर अब 25500 रुपये मिलेंगे। इन्हें मैट्रिक्स लेवल चार दिया गया है। इसी तरह राज्य स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 13 के अनुसार पारिश्रमिक मिलेगा, जो प्रतिमाह 87900 रुपये होगा।

जिला स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 10 दिया गया है यानी इन्हें प्रतिमाह 55900 रुपये मिलेंगे। विकासखंड स्तरीय समन्वयक को मैट्रिक्स लेवल आठ 42900 रुपये मिलेंगे। इसी तरह अन्य पदों की समकक्षता निर्धारित की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.