Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

तकनीकी सेमिनार में प्रतिभागियों ने सीखा सर्कुलेशन मॉड्यूल व मेंबरशिप कार्ड्स बनाना

39

ग्वालियर। जेयू के ग्रन्थालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला में सेमीनार के चौथे दिन एनआईटी जालंधर से आए विषय विशेषज्ञ डी. पी.त्रिपाठी ने प्रथम सत्र में कोहा के सर्कुलेशन मॉड्यूल में प्रतिभागियों से मेंबरशिप कार्ड्स बनवाए साथ ही साथ उसमें पाठकों की फोटो अपलोड व मेंबरशिप कार्ड में बारकोड जनरेट भी करवाए एवं उन्होंने किताबों के ऊपर ओवरड्यू चार्जेज के बारे में जानकारी दी।द्वितीय सत्र में कोहा के एक्वीजिशन की जानकारी दी किस तरह ग्रन्थालय में पुस्तकों का अर्जन व वेंडर को आर्डर दिया जाता है।

प्रतिभागियों ने इस मॉड्यूल में वेंडर्स की एंट्री की और किताबों के पर्चेज ऑर्डर भी बनाए।तृतीय सत्र में प्रतिभागियों ने सीरियल मॉड्यूल की जानकारी प्राप्त की।इस मॉड्यूल में जनरल, मैग्जीन, पत्रिका आदि की एंट्री की।चतुर्थ सत्र में डी.पी.त्रिपाठी एवं प्रो जितेन्द्र श्रीवास्तव ने अपने अपने ग्रुप में कोहा के ओपेक मॉड्यूल के बारे में बताया और सभी प्रतिभागियों ने इस मॉड्यूल की प्रैक्टिस की ।पंचम सत्र में एमएलबी कॉलेज से आए विषय विशेषज्ञ प्रो जितेन्द्र श्रीवास्तव ने ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर व्याख्यान दिया ।अगले सत्र में डॉ.डी.पी.त्रिपाठी ने साक्षात्कार में इस सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते है उनके उत्तर कैसे देना चाहिए के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।इस मौके पर आयोजन सचिव प्रो जे.एन.गौतम ने सभी विषय विशेषज्ञो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोहा को जाना

सभी प्रतिभागियों को कोहा इंस्टाल करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। विषय विशेषज्ञ डॉ.शिवपाल सिंह कुशवाह ने कोहा के मोडयूल की जानकारी दी साथ ही साथ किताबो के स्टैंडर्ड फॉर्मेट के बारे में बताया एवं मार्क,आईएसबीडी की जानकारी दी।इस दौरान सभी प्रतिभागियो ने कैटालॉग मॉड्यूल में किताबों की एंट्री कर अभ्यास किया। विशेषज्ञों ने सर्कुलेशन मॉड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से मेंबरशिप , बारकोड जनरेट कर किताबों का आदान प्रदान किया जाता है ।इसके बाद ओपेक मॉड्यूल के बारे बताया कि किस तरह पाठकों की वांछित सामग्री को ओपेक मॉड्यूल से खोज कर उन्हें उपलब्ध कराते है।इस मौके पर प्रो जेएन गौतम ने बताया की कोहा सॉफ्टवेयर एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है इसकी जानकारी से प्रतिभागी अपनी लाईब्रेरी में बिना किसी व्यय के ऑटोमेशन का कार्य संचालन कर सकते है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.