Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

डेंगू का खतरा बढ़ा,15 मरीज मिले पाजीटिव

25

ग्वालियर। शहर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पन्द्रह मरीज गुरुवार को फिर पाजीटिव मिले हैं। ग्वालियर सहित अलग-अलग शहरों के रहने वाले करीब 56 मरीज शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल गजराराजा मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलाजी लैब में भेजे गए। गुरुवार शाम को जांच रिपोर्ट में 15 मरीज पाजीटिव निकले हैं। इसमें ग्वालियर के रहने वाले आरव सोनी, अभिषेक, राहुल शर्मा, राम शर्मा, योगेंद्र धाकड़, योगेश, बृजमोहन, हरिसिंह, वंशिका शामिल हैं। भिंड के रहने वाले कपिल, पूजा, श्योपुर के रहने वाले रहीश खान, हसन खान, छतरपुर के रहने वाले खेमचंद की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। यह सभी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर में डेंगू के मरीज सिटी सेंटर, बहोड़ापुर, भिंड रोड, डीडी नगर, शताब्दीपुरम इलाके में अधिक बढ़ रहे हैं। यहां बारिश का पानी सड़कों पर जमा है, क्योंकि कई जगह सड़क खुदी पड़ी है। ऐसे में यहां मच्छर जनित बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। इन इलाकों में ही डेंगू के केस बढ़ रहे हैं।

डेंगू लार्वा की रोकथाम के लिए लोगों को करें जागरुक

शहर में बढ़ते डेंगू-मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए महापौर डा. शोभा सिकरवार ने बुधवार को एक बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। निगम मुख्यालय महापौर कक्ष में अयोजित बैठक में महापौर ने कहा कि शहर में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए सीएमएचओ कार्यालय और नगर निगम संयुक्त टीम बनाकर कार्य करें। इसके साथ ही शहर में जहां भी जलभराव हो, वहां पहुंचकर जल की निकासी के साथ ही दवा का छिड़काव और फागिंग कराएं। जहां डेंगू लार्वा पाया जाए, उनपर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाए। इसके अलावा उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित, एमआइसी सदस्य अवधेश कौरव, आशा चौहान, अपर आयुक्त विजय राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामकुमार राजोरिया, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. वैभव श्रीवास्तव, अनुज शर्मा उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.