Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अगले महीने मीन राशि में राहु का गोचर, इन राशियों का अचानक चमकेगा भाग्य

25

ज्योतिष शास्त्र में दो ग्रह छाया ग्रह कहलाते हैं, ये हैं राहु और दूसरा है केतु। इन ग्रहों का भौतिक अस्तित्व नहीं होता, और ये सूर्य और चंद्र के परिक्रमा पथ के कटान बिंदु होते हैं। लेकिन इनका ज्योतिष के साथ ही आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टिकोण भी बहुत महत्व है। शनि के बाद राहु ही सबसे धीमा चलनेवाला ग्रह है। यह एक राशि में लगभग अठारह माह तक रहता है। यह हमेशा वक्री चाल चलता है और शनि के समान फल देनेवाला माना जाता है। अगले महीने 30 अक्टूबर की दोपहर 2:13 बजे राहु अपनी वक्री चाल चलते हुए मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसके गोचर का कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं राहु का जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

राहु का महत्व

वैदिक ज्योतिष में राहु को पाप ग्रहों में शामिल किया गया है और सामान्य तौर पर अशुभ फल देने वाला माना गया है। लेकिन कई मामलों में राहु के शुभ फल भी मिलते हैं। जैसे, राजनीति में करियर बनाने के लिए राहु का अच्छी स्थिति में होना जरुरी होता है। वायु तत्व राहु सांसारिक इच्छा, प्रसिद्धि, लालच, भ्रम और उच्च बुद्धि का कारक माना जाता है। टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर, आईटी, डेटा आदि इससे जुड़े क्षेत्र हैं। राहु लोगों को गलत तरीके से भी सफलता हासिल करने की बुद्धि देता है। साथ ही यह लोगों को कल्पना की दुनिया में रहने के लिए प्रेरित करता है। जीवन में अचानक घटनेवाली घटनाओं के लिए राहु ही जिम्मेदार होता है। अगर शुभ स्थितियों में हो, तो अचानक धन लाभ, करियर में तरक्की आदि दे सकता है। आमतौर पर राहु तीसरे भाव, छठे भाव, दसवें भाव और ग्यारहवें भाव में शुभ फल प्रदान करता है। आइये जानते हैं कि किन राशियों के लिए राहु का गोचर सकारात्मक रह सकता है।

वृषभ राशि

राहु का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा जो आपके लिए अत्यंत शुभ फल प्रदान करेगा। वृषभ धन का प्रतीक है और राहु यहां धन की वर्षा कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान वृषभ राशि के लोगों को शानदार धन वृद्धि और व्यापार में अचानक लाभ का अनुभव होगा। आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी होगी और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। पिछली योजनाओं में कामयाबी मिलेगी और मेहनत का फल मिलने का समय होगा। कारोबारियों को उत्तम आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नेतृत्व के मौके मिलेंगे। इस राशि के नेताओं के लिए यह शुभ समय है।

मिथुन राशि

इस राशि के लिए राहु का गोचर दशम भाव में होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती है या तरक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपका अनुसरण करेंगे। आप अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता के जरिए ऑफिस में अपनी स्थिति मजबूत करेंगे। कारोबारियों को भी लाभ होगा। आप अपनी बुद्धि से तमाम मुश्किलें हल कर लेंगे। वाहन, संपत्ति आदि के मामले में खर्च बढ़ सकता है। विलासिता की चीजों पर सोच-समझकर पैसे खर्च करें। मीडिया, मनोरंजन और आईटी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए ये समय बहुत शुभ रहेगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए राहु छठे भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपके कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी करनेवालों की तरक्की हो सकती है या विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके विरोधियों को नुकसान होगा और आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। लोन लेने से बचें और अगर लेना पड़े, तो सिर्फ उतना लें, जितना जरुरी हो। आपको लोन मिलने में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बाद में इसे चुकाना भारी पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.