Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

ब्रिटेन में हिंदू पुजारी के साथ पुलिस अधिकारी ने की धक्का-मुक्की, गणेश चतुर्थी की घटना

28

लंदन। ब्रिटेन के लीसेस्टर में गणेश चतुर्थी के दिन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक हिंदू पुजारी के साथ पुलिस का अधिकारी धक्का-मुक्की करते दिख रहा है। यहां हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडिया को हिंदू ग्रुप इनसाइट यूके के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है। करीब एक मिनट से भी ज्यादा बड़े इस वीडियो में पुलिस अधिकारी पुजारी से दुर्व्यवहार करते नजर आ रहा है। इस पुलिसकर्मी की पहचान एडम अहमद के रूप में हुई है। ग्रुप ने कहा है कि इस अधिकारी ने शांतिपूर्ण रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हिंदू भक्तों के साथ अभद्रता की है।

पुलिस अधिकारी ने जो किया वो अनुचित था

इनसाइट यूके ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि पुलिस अधिकारी एडम अहमद ने शांतिपूर्ण रूप से गणेश चतुर्थी कार्यक्रम मना रहे भक्तों पर अत्याधिक बल का प्रयोग किया। इस दौरान उसने हिंदू पुजारी के साथ मारपीट भी कर दी। ग्रुप ने लिखा है कि हम पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार की निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जो किया वो अनुचित था।

हमारे पुजारी को मत छुओ

वीडियो में पुलिस अधिकारी पुजारी से कह रहा है कि मुझे आपसे बात करने की जरूरत है। उधर एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी से यह कहता हुआ नजर आ रहा है, शर्म करो और ऐसा व्यवहार मत करो। हमारो पुजारी जी को मत छुओ, वह एक वृद्ध व्यक्ति हैं।

इसमें एक और वीडियो सामने आया जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी एडम अहमद से यह कहती हुई नजर आ रही है कि हमारे पुजारी को मत टच करो। इस मामले में लीसेस्टर की पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.