Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दोनों डिप्टी सीएम समेत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

36

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए सीएम और डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद अब सभी को बेसब्री से इंतजार है। आज 22 दिसंबर को पड़ोसी राज्य में नेताओं के विभाग बांट दिए गए है। आज छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार है जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी जल्द विस्तार की उम्मीद है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर है। उनके दिल्ली जाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ दोनों डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर मप्र के विकास एवं प्रगति के संबंध में चर्चा की। सीएम का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। शीर्ष आलाकमान मोहन कैबिनेट की लिस्ट पर मुहर लगा सकता है। अमित शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासकार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

उधर मप्र में बीजेपी की सरकार बने 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन बीजेपी अब तक मंत्रीमंडल पर एक राय नहीं बना पाई है। यही वजह है कि एमपी में कांग्रेस को भी बीजेपी को घेरने का मौका मिल रहा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने मंत्री मंडल में हो रही देरी के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान को जिम्मेदार बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.