Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज का पूरा ध्यान गरीबों की सेवा में, हरियाणा सीएम खट्टर ने सागर में कहा

34
सागर । भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा सोमवार को देर रात मप्र के सागर जिले के मकरोनिया पहुंची। रजाखेड़ी बजरिया में जनसभा का आयोजन हुआ। सभा को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा ध्यान गरीबों की सेवा में है। उनके नेतृत्व में गरीबों और महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जनसभा में पूर्व सांसद प्रभात झा, विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी उपस्थित थे। खट्टर ने कहा कि बुंदेलखंड मध्य प्रदेश का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र है। पिछले 18 वर्षो में इस क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से अब इस क्षेत्र का परिदृश्य ही बदल जाएगा। आज मध्यप्रदेश में पर्याप्त बिजली, पानी की सुविधा है। नेशनल और स्टेट हाईवे बन चुके हैं, जहां यात्रा के समय में बचत हो रही है। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की गिनती विश्व में पांचवें प्रगतिशील देशों में होती है। साल 2047 तक भारत विश्व में तीसरे स्थान पर होगा। झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेता के रूप में उभरे है। आज भारत के बिना विश्व का कोई फैसला नहीं होता। चन्द्रयान और आदित्य एल-1 जैसे सफल अभियान का श्रेय श्री मोदी को है। विधायक लारिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसान पुत्र बताते हुए कहा उनके नेतृत्व में हरियाणा भी मध्यप्रदेश की तरह सतत प्रगति कर रहा है। लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने मकरोनिया क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर शेष नहीं छोड़ी है। प्रांरभ में खट्टर ने कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मकरोनिया नगर पालिका के पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा एक बड़ी माला के साथ खट्टर का स्वागत किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.