सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के एक नेता ने दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की सिर्फ इस कारण चप्पल व लात-घूसों से पिटाई कर दी क्योंकि वह सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। गुमशुम बैठा रहा। दरअसल दुर्घटना में उसके साथी की मौत हो गई थी और वह भी घायल हो गया था। मौके पर भीड़ जुटी तो भीड़ में भाजयुमो नेता भी था। सभी लोग दुर्घटना की वजह पूछने लगे। घायल बुजुर्ग इस कदर बेसुध था कि वह कुछ भी बोल नहीं रहा था। इस पर भाजयुमो नेता ने आपा खो दिया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के पिचरवाही निवासी बरनू सिंह (57) और भोमा सिंह (60) रविवार को बाइक से अनूपपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों जब ग्राम बैरी बांध और जमुड़ी के बीच पहुंचे, तभी अनूपपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भोमा सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई और बरनू सिंह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के साथ बरनू सिंह घटनास्थल पर बेसुध होकर बैठा हुआ था। तभी जमुड़ी निवासी भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित वहां पहुंचा और बरनू सिंह से दुर्घटना का कारण पूछने लगा। जब घायल बुजुर्ग कोई जवाब नहीं दे पाया तो वह आपा खो बैठा और बरनू सिंह की लात-घूसों और चप्पल से पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। सब डिविजनल पुलिस अधिकारी सुमित केरकट्टा ने कहा कि मामले का संज्ञान लेकर आरोपित की तलाश की जा रही है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया जा रहा है। आरोप सही पाए गए तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी...
Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ...
Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के...
Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ...
Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो...
UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड...
Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की...
Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ...
Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.