Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, चेन्नई में अनोखी 42 फीट ऊंची मूर्ति

24

आज देश भर में धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। घर-घर में बप्पा विराजित किए जा रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स में भी गणेश उत्सव को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कई सेलेब्स ने अपने घर बप्पा का स्वागत कर लिया है। शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान ने अपने घर बप्पा को विराजित किया है। महाराष्ट्र के मुंबई में गणपति का भव्य मंदिर है, जिसे लाल बाग के राजा के नाम से जाना जाता है। लाल बाग के राजा की स्थापना पिछले 90 सालों से हो रही है। वहीं, अब साल 2023 में गणेश चतुर्थी पर लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है।

हर बार की तरह इस बार भी बप्पा को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। वहीं, अब लाल बाग के राजा के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन लाल बाग के राजा का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

— ANI (@ANI) September 19, 2023

बता दें कि लाल बाग के राजा के आगमन की तैयारियां कई दिनों पहले ही शुरू हो गई थी। अब जैसे की बप्पा का भव्य आगमन हुआ, लोग बड़ी संख्या में लाल बाग राजा की पहली झलक देखने के लिए मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं।

गणेश चतुर्थी पर कई जगहों से वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें भगवान गणेश के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही चेन्नई, तमिलनाडु में पीपल के पत्तों से बनी गणेश की 42 फीट की मूर्ति स्थापित की गई है। बप्पा की इस मूर्ति को 30 हजार कुबेर विलाक्कू (दीपक) से डिजाइन किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.