Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मसूद अजहर के बहावलपुर में आया एक और संकट, पाकिस्तान सरकार हो गई अलर्ट

36

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के गढ़ बहावलपुर पर नया संकट आ गया है. इस संकट को देखते हुए पाकिस्तान की पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है. दरअसल, दक्षिण एशिया में बढ़ते गर्मी का सबसे खतरनाक असर पाकिस्तान पर देखा जा रहा है. पूरी दुनिया में 5 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में 4 पाकिस्तान के हैं. इसी बीच बहावलपुर में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.

पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बहावलपुर का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, लेकिन उमस की वजह से लोगों को यहां 50 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी महसूस हुई. इस कारण बहावलपुर को एक्सेसिव हीट (अत्यधिक गर्मी) की श्रेणी में रखा गया है.

बहावलपुर में यह संकट क्यों है?

बहावलपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक शहर है. यह चोलिस्तान रेगिस्तान के आसपास है. यही कारण है कि हर बार गर्मी में यहां का पारा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. गर्मी के दिनों में बहावलपुर के पूरे इलाके में पानी का संकट गहरा जाता है. इस बार भी गर्मी बढ़ने से बहावलपुर में पानी की कमी आने की बात कही जा रही है.

बहावलपुर में इस साल के अप्रैल में भी अत्यााधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया गया था. उस वक्त भी तापमान करीब 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था.

सरकार अलर्ट पर, आदेश जारी

डॉन अखबार के मुताबिक बहावलपुर और पूरे पंजाब में गर्मी के असर को देखते हुए पंजाब के राहत आयुक्त नबील जावेद ने सभी आयुक्तों और उपायुक्तों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.

जावेद ने कहा है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य बाजारों में ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई जाए. सभी अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड बनाने की व्यवस्था की जाए.

मसूद अजहर का गढ़ है बहावलपुर

बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का गढ़ है. यहीं पर मसूद जैश के आतंकियों को ट्रेंड करता है. फिर उसे पीओके भेज देता है. जहां से आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हैं.

मसूद अजहर के कैंप पर 7 मई 2025 की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत स्ट्राइक किया था. इस स्ट्राइक की वजह से पूरी दुनिया में बहावलपुर की चर्चा होने लगी.

मसूद ने स्ट्राइक के बाद बहावलपुर में अपने घर के 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी. इस स्ट्राइक में मसूद की बड़ी बहन और बहनोई भी मारा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.