Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

काबुली चने में त्योहारी मांग के साथ ही तेजी की संभावना

35

इंदौर: प्रदेश की अधिकांश मंडियां हड़ताल की वजह से बंद हैं। इस वजह से काबुली में आवक नहीं है। मंडी के बाहर छुटपुट सौदे दिख रहे हैं? काबुली में निर्यात मांग फिलहाल बेहद कमजोर है, जिससे दाम पिछले चार-पांच दिनों से स्थिर बने हुए है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी मांग भी बाजारों में जल्द निकलने की संभावना है। इस बीच 4 सितंबर से मध्य प्रदेश की मंडियां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ऐसे में आगे त्योहारी मांग की पूर्ति के लिए दिक्कत हो सकती है। कुल मिलाकर काबुली चने के दाम भविष्य में मजबूत नजर आ रहे हैं।

अक्टूबर में काबुली चने की बोवनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगले सप्ताह से बाजारों में बीज के लिए भी मांग का दबाव देखने को मिल सकता है। काबुली की बोवनी गुजरात, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इस बार किसानों को काबुली चने के उचित मूल्य मिलने के साथ देश के अधिकांश राज्यों में अंतिम दौर में हुई बारिश से रबी फसलों को अच्छे लाभ के संकेत है। कंटेनर में भाव बढ़कर डॉलर चना (40/42) 16600, (42/44) 16400, (44/46) 16200, (58/60) 15200, (60/62) 15100, (62/64) 15000 रु. क्विंटल बोला गया।इधर, अन्य दाल-दलहन में कारोबार कमजोर रहा, जिससे प्राइवेट में इनके दाम स्थिर बोले गए।

दलहन के दाम – गेहूं 2525-2550, चना कांटा 6350, विशाल 6200, मसूर 6250-6275, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11200-11500, निमाड़ी तुवर 9500-11400, मूंग 8700-8900, बोल्ड मूंग 9200-9600, उड़द बेस्ट 9200-9300, मीडियम 7500-8500 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8300-8400, मीडियम 8500-8600, बेस्ट 8700-8800, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, मूंग मोगर 11500-11600, बेस्ट 11800-11900, तुवर दाल 13500-13600, मीडियम 14400-14500, बेस्ट 15000-15100, ए. बेस्ट 16000-16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, उड़द दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, उड़द मोगर 11200-11300, बेस्ट 11400-11500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.