Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता व भाई ने कहा- शराब मत पियो, तो नाराज युवक ने फर्सी से कर दिया हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट

51
उज्जैन। कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में एक युवक ने पिता व बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने उसे रविवार रात को नशा करने से रोका था, इससे नाराज होकर युवक ने दोनों के सिर पर फर्शी मार दी। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपित पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।

एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रामपुरा निवासी रामप्रसाद का छोटा पुत्र रवि रविवार रात को शराब पी रहा था। इस पर रामप्रसाद और उसके पुत्र पंकज ने उसे नशा करने से मना किया था। इससे आक्रोशित होकर रवि ने दोनों पर फर्शी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए रिश्तेदारों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपित रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.