Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, जानें क्या है पौराणिक मान्यता

50

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी पर्व का विशेष महत्व है। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान गणेश सौभाग्य और बुद्धि के देवता है और गणेशोत्सव के दौरान यदि भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है तो श्रद्धालुओं को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को जन्मे थे। पंचांग के मुताबिक, अनंत चतुर्दशी के दिन गणेशोत्सव का समापन होता है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है और गणेश विसर्जन 28 सितंबर 2023, गुरुवार को होगा।

गणेश चतुर्थी पर न देखें चांद

पौराणिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने से झूठे कलंक लगते हैं। किसी कारण से व्यक्ति पर चोरी के भी झूठे आरोप लग सकते हैं। पौराणिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने एक महंगी मणि चोरी की थी। नारद ऋषि ने बताया था कि भगवान कृष्ण ने भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चंद्रमा को देखा था, इसलिए उन्हें झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा था।

भगवान गणेश ने चंद्रदेव को दिया था श्राप

नारद ऋषि ने भगवान कृष्ण को बताया कि भगवान गणेश ने चंद्रदेव को श्राप दिया था कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को जो भी चंद्र दर्शन करेगा, उसे मिथ्या दोष का सामना करना पड़ेगा। नारद ऋषि की सलाह पर भगवान कृष्ण ने गणेश चतुर्थी का व्रत लिया और उन्हें मणि चोरी के मिथ्या दोष से छुटकारा मिला था।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.