Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

24 घंटे में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने घोषित किए 20 रिजल्ट

46

इंदौर। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने जारी करना शुरू कर दिए हैं। जहां 24 घंटे के भीतर 20 रिजल्ट घोषित हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा एमए पाठ्यक्रम के दस पाठ्यक्रम शामिल है।

परीक्षा परिणाम का प्रतिशत भी अच्छा रहा है। 40 से 60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे हैं। वैसे रिव्यू रिजल्ट निकालने में विश्वविद्यालय को काफी समय लगा। करीब पांच महीने बाद स्नातकोत्तर पहले और तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट आए है। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य परीक्षा परिणाम में फेल विद्यार्थी सात दिन के भीतर रिव्यू के लिए आवेदन कर सकेंगे।

16 सितंबर को विश्वविद्यालय ने एक साथ 20 विभिन्न पाठ्यक्रम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। अधिकांश स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के एमए के विभिन्न संकाय के रिजल्ट शामिल थे। एमए साइकोलाजी, सोशलाजी, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति शास्त्र, नृत्य, इतिहास, संस्कृत, मराठी, हिन्दी साहित्य के पहले-तीसरे सेमेस्टर के परिणाम है। कुछ संकाय की फरवरी में हुई परीक्षा के रिव्यू रिजल्ट निकाले है।

इन सारी परीक्षाओं में 12 से 14 हजार छात्र-छात्राएं बैठे थे। करीब साढ़े छह हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। बाकी एक व दो विषय में फेल हुए है। इसके अलावा बीबीए एलएलबी पांचवे-सातवें, बीबीए छठे, बीसीए तीसरे और एमपीएड चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट भी आया है। स्नातक पाठ्यक्रम का रिजल्ट थोड़ा कम रहा है। महज 35 प्रतिशत विद्यार्थी पास हो पाए है।

एमपीएड की स्थिति थोड़ी ठीक है। 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का परिणाम अच्छा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। कालेजों से आंतरिक परीक्षा के अंक बुलवाए है। जल्द ही इनके रिजल्ट भी निकाले जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.