Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

एक महीने बाद भी ‘जवान’ का डटकर सामना कर रही है ‘गदर 2’, अब तक कमा लिए इतने करोड़

20

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ फिल्म अपनी रिलीज के महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ‘गदर 2’ के साथ ‘ओएमजी 2’ और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी रिलीज हुई है। लेकिन सनी की फिल्म के आगे कोई फिल्म टिक नहीं पाई है। हालांकि एक महीने बाद फिल्म की कमाई धीमी हो गई है, लेकिन रिलीज के इतने वक्त बाद भी बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म का टिके रहना बड़ी बात है। कुछ दिनों बाद यह फिल्म थिएटर से आउट हो सकती है। ‘गदर 2’ का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

इतना रहा गदर 2 का टोटल कलेक्शन

22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है। फिल्म ने अपने मेकिंग की लागत से भी चार गुना ज्यादा कमाई कर ली है। अब यह बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है। सनी देओल की फिल्म ने एक महीने के अंदर ही करोड़ों में कमाई कर ली थी। वहीं, अब रिलीज के 32 दिन में फिल्म की कमाई लाखों में होना शुरू हो गई है। ‘गदर 2’ ने 36वें दिन शुक्रवार को 35 लाख और 37वें दिन 57 लाख का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 518 करोड़ के आसपास आ गया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं।

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘गदर 2’ फिल्म ने अपनी कमाई से बाहुबली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। एक- एक कर के ‘गदर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान का ‘गदर 2’ पर साफ असर देखने को मिला है। ‘जवान’ के जबरदस्त क्रेज के आगे ‘गदर 2’ फिकी पड़ गई। लेकिन इसके बावजूद फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। अगर धीरे-धीरे भी यह फिल्म कमाई करती है, तो जल्द ही 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान की जवान के आगे ‘गदर 2’ का जादू कहां तक चल पाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.