Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...

मुश्किल हालातों में चमके शुभमन गिल बांग्लादेश से खिलाफ जमाया शानदार शतक

61

एशिया कप के सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में एक तरफ भारतीय टीम से दिग्गज बल्लेबाज जूझते नजर आए, तो दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जमाया। मुश्किल हालातों में दमदार पारी खेलकर शुभमन गिल ने साबित किया कि वो लंबी रेस के खिलाड़ी हैं। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में शुभमन गिल ने अकेले एक छोर को संभाले रखा और 117 गेंदों में शानदार 100 रन बनाये। इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के जमाए। गिल का शतक इसलिए भी खास था क्योंकि करियर में पहली बार उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जमाया।

करियर का पहला ODI शतक

शुभमन गिल ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की।पहली बार एशिया कप में खेल रहे गिल का इस टूर्नामेंट का शतक भी पहला ही है। इससे पहले उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक मैच खेला था जिसमें उन्होंने नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। शुक्रवार के मैच में उन्होंने शतक जड़ते हुए इस टीम के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर भी बना डाला। उन्होंने 113 गेंदों में 121 रन बनाये, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

कम उम्र, बड़ी उपलब्धियां

शुभमन गिल, साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस साल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन और फिर 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। शुभमन गिल ने साल 2023 में अब तक 36 इंटरनेशनल पारियों में 6 शतक लगा चुके हैं, जबकि विराट कोहली ने इस साल अब तक 22 पारियों में 5 शतक लगाए हैं। इस तरह साल 2023 में शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल, विराट कोहली से आगे निकल गए हैं।

आईसीसी रैंकिंग में बनाई जगह

आईसीसी की ताजा जारी वनडे इंटरनेशनल बैटर्स की रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। खास बात है कि तमाम दिग्गज बल्लेबाजों के बावजूद शुभमन गिल दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा 9वें पायदान पर और विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी नंबर-1 पोजिशन पर बने हुए हैं। लेकिन शुभमन गिल जल्द ही उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। बाबर आजम के खाते में 863 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं, जबकि शुभमन गिल के खाते में 759 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.