Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

आज से संसद में 5 दिन का विशेष सत्र, मंगलवार से नए भवन में बैठेंगे सभी सांसद

48

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए पांच दिन के विशेष संसद सत्र की शुरुआत आज सोमवार से हो रही है। आज पहले दिन सभी सांसद पुराने संसद भवन में बैठेंगे और इसके बाद मंगलवार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से नए संसद भवन में दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होगी। विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और 5 दिन के सत्र में आने वाले बिलों पर सभी नेताओं से चर्चा की।

विपक्षी दलों ने उठाई महिला आरक्षण विधेयक की मांग

सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक विशेष सत्र में लाने की मांग उठाई। कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से यह मांग रखी। उनका कहना था कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। उधर इसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी का बयान सामने आया है कि केंद्र सरकार उचित समय पर उचित निर्णय लेगी।

इन विधेयकों पर सदन में चर्चा

सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार की ओर से सभी दलों के नेताओं को बताया गया कि विशेष सत्र के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए और एससी-एसटी से संबंधित विधेयकों पर भी इस दौर चर्चा होगी। इसके साथ ही अधिवक्ता विधेयक, प्रेस और पुस्तक पंजीकरण विधेयक, डाकघर विधेयक और मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति व सेवा शर्त विधेयक पर संसद भवन में चर्चा होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.