Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का एलान मैक्सवेल-स्मिथ समेत इन खिलाड़ियों की वापसी

27

नई दिल्ली।  विश्व कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला के लिए अपने टीम का एलान कर दिया है। इसमें स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस की वापसी हो रही है। वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखने के मकसद से इस सीरीज में खेलेगी।

स्टीव स्मिथ-पैट कमिंस खेलेंगे

एशेज सीरीज के दौरान चोट लगने के कारण पैट कमिंल खेल से दूर थे। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल भी चोटों के कारण सीरीज से चूक गए। अब तीनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं और वापसी करने जा रहे हैं। भारतीय पिचों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो स्पिनरों को शामिल है। जिनमें एडम जम्पा और तनवीर सांघा है। इसके अलावा विकल्प के तौर पर मैक्सवेल टीम के तीसरे स्पिनर होंगे।

स्पेंसर जॉनसन और हेजलवुड को स्थान दिया गया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले मार्नस लाबुशेन को भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में मौका दिया गया है। तेज गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, शॉन एबॉट, जोश हेजलवुड और स्पेंसर जॉनसन को जगह दी गई है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा 24 और 27 सितंबर को इंदौर और राजकोट में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.