Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

नशे के खिलाफ अभियान, सात महीनों में गिरा अपराध का ग्राफ

29

नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और नशेड़ियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम के बाद से अपराध के ग्राफ में लगातार गिरावट हो रही है। सात महीनों के दौरान बीते साल की तुलना में अपराधिक घटनाओं में 11 प्रतिशत की कमी आई है। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और कोटपा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ शुरू किए गए निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा गया। साथ ही नशे की गिरफ्त में आए लोगों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। साथ ही कुछ लोगों का उपचार कराया जा रहा है। अभियान के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई। लगातार कार्रवाई के कारण अपराध के ग्राफ में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है।

बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध निजात अभियान से अपराधों में हो रही लगातार कमी। मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं कम हुई है। साथ ही चोरी और नकबजनी की घटनाएं कम हुई। जिले में मारपीट की घटनाओं में 11 प्रतिशत कमी आई है। वहीं, चाकूबाजी की घटनाएं 75 प्रतिशत कम हुए हैं। हत्या के प्रयास मामले 70 प्रतिशत और हत्या के मामले में 33 प्रतिशत कमी आई। अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की गई। इसके कारण सड़क हादसों में भी कमी आई है। चोरी और नकबजनी के मामले 18 प्रतिशत कम हुए।

दो हजार से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम

नशे के कारोबारियों के खिलाफ फरवरी माह में निजात अभियान शुरू किया गया। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। फरवरी महीने में 290, मार्च में 218, अप्रैल में 505, मई में 438, जून में 455, जुलाई में 316, अगस्त में 311 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें अलग-अलग स्वयं सेवी संगठनों व शैक्षणिक संस्थाओं का भी सहयोग रहा।

नशे के कारोबारियों के खिलाफ तीन हजार से ज्यादा केस, एक करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

निजात अभियान के दौरान नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान सात महीनों में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन हजार 114 मामले दर्ज किए गए। इन मामलाें में तीन हजार 257 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 475 लोगों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 12 हजार 625 लीटर शराब जब्त की। वहीं, सात क्विंटल गांजा, 15 ग्राम चरस समेत अन्य नशीले पदार्थ और दवाईयां जब्त की गई। जब्त नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत एक करोड़ 14 लाख से अधिक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !