Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म...

तमनार पुलिस ने की कार्रवाई चोरी की 22 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

63

रायगढ़। रायगढ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार बाइक चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। बीते दिनों टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि लोडर आपरेटर का कार्य करने वाला भोले शंकर निवासी डबरा बाइक चोरी में सक्रिय है।

तमनार पुलिस द्वारा पिछले माह तमनार में सुरेन्द्र पटनायक निवासी चक्रधरनगर रायगढ़ की चोरी गई मेट्रो स्कूटी के संबंध में संदेही बलदेव दास मंहत निवासी आईटीआई कालोनी चक्रधरनगर रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी लोडर आपरेटर भोलेशंकर केंवट निवासी डभरा के साथ मिलकर रायगढ़ शहर , तमनार, घरघोडा , बरमकेला , पूंजीपथरा तथा जिले के बाहर बाइक/ स्कूटी का लाक तोड़कर वाहनों की चोरी करना बताया ।

आरोपित बलदेव दास के निशानदेही पर आरोपित भोलेशंकर केंवट को भी थाना तमनार पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ किया गया । दोनों आरोपियों के बयान पर कुल 22 दुपहिया वाहन बरामद किया गया है । वहीं बलदेव दास (22) पिता मेहत्तर दास महंत निवासी आईटीआई कालोनी चक्रधरनगर थाना चक्रधरनगर, भोलेशंकर (29) पिता जीवन प्रसाद केंवट साकिन डभरा थाना डभरा को थाना तमनार के वाहन चोरी के अपराध एवं जब्त अन्य वाहनों के संबंध में पृथक से धारा 41(1+4) सीआरपीसी 379 आइपीसी की कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

जहर सेवन से युवती की मौत

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन कर ली जिससे उसकी मौत हो गई अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में ली है। जानकारी के मुताबिक अमृता भुइया पति पिता सेतकुमार निवासी गुडु थाना पुसौर की रहने वाली है। यूपी में शनिवार को घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था

जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल अपेक्स में भर्ती कराया। जहां जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई। बाहरहाल जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में ली हैं।

खड़ी ट्रेलर से टकराया, बाइक चालक की मौत

रायगढ़। भविष्य निधि की रकम निकालने के लिए गया युवक खड़ी टेलर से टकराने से उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रेशम (33) पिता महेत्तर यादव निवासी लोटन थाना छाल का रहने वाला है। वह अपने ससुराल बरपाली पूंजीपथारा में रहता है, नवदुर्गा प्लांट सराइपाली में ठेकदार के अंदर लेबर का काम करता था।

वह अपने पीएफ यानी भविष्य निधि की रकम को निकालने के लिए रायगढ़ आ रहा था। जहां वापस आने के दौरान केलो डेम के पास उसकी बाइक सीजी 13 एएस 0476 रायगढ़ से पूंजीपथरा के बीच खड़ी ट्रेलर से ट्रेलर सीजी 04 जेडी 7289 से वह पीछे से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.