Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

नाराज होकर बच्चों के साथ 2 साल से मायके रह रही थी पत्नी, घर ना लौटने से परेशान पति ने खाया जहर, हालत गंभीर

59
दतिया। पत्नी के मायके से न आने से दुखी पति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश कर डाली। स्वजन को पता चला तो तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार रात की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार झांसी बाइपास रोड निवासी मुकेश रायकवार की पत्नी बच्चों के साथ डबरा मायके में पिछले दो साल से रह रही थी। समझाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो दुखी होकर मुकेश ने जहर खा लिया। घरवालों को जानकारी लगी तो वह मुकेश को लेकर अस्पताल दौड़े।

नाराज होकर महिला चली गई थी मायके

स्वजन ने बताया कि इससे पहले भी इसी बात को लेकर मुकेश जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुका है। उस समय दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था और उसकी पत्नी घर लौट आई थी। कुछ दिन बाद फिर से दोनों में विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर मुकेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.