Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

मप्र में औद्योगिक ताकत बढ़ाएंगे सरकार के दस नए प्राजेक्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में कहा

63

सागर। जैसे जैसे देश की जरूरतें बढ़ रही हैं, वैसे ही उनकी जरूरतें बदल रही हैं। इसलिए हमारे मेन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी आधुनिक बनाना जरूरी है। इसी सोच के लिए सरकार ने मप्र के दस नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू किया गया है। यह सभी मप्र की औद्योगिक ताकत को और ज्यादा बढ़ाएंगे। यह ताकत बढ़ेगी तो इसका लाभ सभी को होगा और नौजवान, किसान, उद्यमियों की कमाई बढ़ेगी। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना रिफायनरी में गुरुवार को आयोजित पेट्रोकेमिकल के शिलान्यास और पट्टिका का अनावरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ के मॉडल का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री जी ने बीना रिफाइनरी में ‘पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ और मध्यप्रदेश में 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित ₹50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की… pic.twitter.com/868eD6cl7J

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 14, 2023

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती वीरों व शूरवीरों की धरती है। मुझे एक माह में दूसरी बार सागर आकर आपके दर्शनों का सौभाग्य मिला है। पिछली बार मैं संत रविदास की भव्य स्मारक के भूमिपूजन के अवसर पर आया था। आज मुझे मप्र के विकास और उस विकास को नई गति देने वाली कई परियोजना का भूमिपूजन करने का अवसर मिला है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा देगी

इन परियोजना पर केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने वाली है। आप कल्पना कर सकते हैं यह कितनी राशि होती है। इतना कई राज्यों के साल का बजट नहीं होता है, लेकिन यहां एक ही राज्य के लिए भारत सरकार इतना पैसा लगा रही है। इससे पता चल सकता है कि मप्र के विकास के लिए हमारे संकल्प कितने बढ़े हैं। आगामी समय में हजारों युवाओं को रोजगार देंगे। यह परियोजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के सपनों को सच करने वाली है।

भारत की संस्कृति पर हमला करने का एजेंडा तैयार कर रही इंडी एलाइंस

आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है, लेकिन कुछ ऐसे दल भी है जो देश को समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर के एक इंडी एलाइंस बना ली है। विरोधियों ने आपस में एक गठबंधन भी बना लिया है, जिसके नेतृत्व पर अभी तक भ्रम है। इन लोगों की पिछले दिनों मुंबई में हुई मीटिंग में यह तय किया है कि यह गमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा। इनकी नीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की नीति है।

भारत को जिस विचारों व संस्कारों परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है उसे तबाह करने के लिए इन्होंने योजना बनाई है। यह लोग मिलकर उस सनातन को खंड, खंड करना चाहते हैं। इन लोगों ने खुलकर के बोलना शुरू किया है। कल यह लोग हम पर होने वाले हमले और बढ़ाने वाले हैं। देश के कोने-कोने में हर सनातनी को इस देश को प्यार करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सनातन को मिटाकर यह देश को फिर से एक हजार साल की गुलामी में ढकेलना चाहते हैं, लेकिन हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है।

जी-20 की सफलता मोदी को नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की है

उन्होंने कहा कि भारत दूसरे देशों को जोड़ने का काम कर रहा है। आपने यह तस्वीर जी-20 समिट के दौरान देखी और गांव-गांव तक यह शब्द गूंज रहा है। जी-20 में इतनी बढ़ी सफलता का श्रेय जनता को जाता है। यह मोदी ने नहीं आप सबने किया है। यह आपका सामर्थ्य है कि 140 करोड़ भारतीयों की सफलता है।

यह सामुहिक शक्ति का प्रमाण है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने विदेशी मेहमान भारत आए थे, जिन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। भारत की समृद्धि को देखकर वह बहुत ही प्रभावी थे। इंदौर, भोपाल में शामिल होकर जो लोग गए वह आपके गुणगान गा रहे हैं। पूरे विश्व में मप्र की नई छवि निखरकर सामने आई है। जी-20 के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा करूंगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.