Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर घर बुलाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

37

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक BBA के छात्र ने पहले इंस्टाग्राम पर युवती के साथ दोस्ती की और फिर एड शूट का झांसा देकर अपना प्यार में फंसाया। युवती का आरोप है कि उसका भरोसा जीतने के बाद युवक ने उसे अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। घटना के 5 महीने बाद पीडित युवती ने राजधानी के चिनहट थाने में आरोपी युवक और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शख्स ने युवती को बुलाकर किया दुष्कर्म
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चिनहट थाने में दर्ज FIR के अनुसार, पीड़ित यवती अलीगंज की रहने वाली है। कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती फर्रुखाबाद के निवासी युवक से हुई थी जो राजधानी के नामचीन कॉलेज में बीबीए का छात्र है। युवती ने आरोप लगाया है कि इसी साल में एक एड शूट के मामले में इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके कुछ दिनों बाद युवक ने पीड़ित युवती से अपने प्यार का इजहार किया, हालांकि युवती ने उसे नजरंदाज कर दिया।

पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ चिनहट थाने में दर्ज कराई FIR
आपको बता दें कि पीड़िता ने FIR में आगे बताया कि 10 अप्रैल को आरोपी युवक ने उसे वीडियो कॉल की और अपनी तबियत खराब होने की बात कही। जिसके बाद युवक ने उसे अपने घर बुलाया। युवती मदद करने की इच्छा से उसके घर चली गई। जहां आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता ने जब शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन बाद में वह मुकर गया। जिसके बाद युवती ने महानगर थाने शिकायत की तो युवक ने पकड़े जाने के डर से शादी की बात कहकर समझौता कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि समझौता होने के बाद अब तक आरोपी ने उससे शादी नहीं की, जिसके बाद पीड़ित युवती ने चिनहट थाने में मामला दर्ज कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.