Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...

परिणीति की शादी में होंगे करोड़ों खर्च, जहां आएगी राघव की बारात वहां एक कमरे का किराया है 10 लाख

41

बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स जितना अपने  शाही अंदाज के लिए जाने जाते हैं उतना ही वह महंगी शादियों को लेकर भी खूब चर्चा में रह चुके हैं। कई स्टार कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शादी को खास बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है। अब इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा भी शामिल होने जा रही है। राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शाही शादी की डेट डिकलेयर आने के साथ ही उनके खर्चो की लिस्ट भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं इस रॉयल वैडिंग की पूरी डिटेल।

खबरों के मुताबिक परिणीति और राघव ने ड्रीम वेडिंग के लिए  राजस्थान के उदयपुर के ग्रैंड फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस को चुना है। इस वर्ल्ड फेमस होटल में  23 और 24 सितंबर को शादी के समारोह आयोजित होंगे। प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से परिणीति के चूड़ा सेरेमनी से होगी। इसके बाद 12 से 4 बजे तक वेलकम लंच होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से पार्टी शुरू हो जाएगी, जिसकी थीम 90 के दशक की होगी।

राघव और परिणीति के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उदयपुर शहर के पिछोला झील के किनारे बने ग्रैंड फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां  राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग बतौर वीवीआईपी गेस्ट शामिल हो सकते हैं। जहां एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की खबरें हैं,  इसके अलावा, फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अ पने परिवार के साथ यहां पहुंच सकती है।अब लीला पैलेस की खूबसूरती के साथ- साथ इसके किराया की बात करें ताे यहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां मेहमानों के ठहरने के लिए एक रात का किराया तकरीबन 30 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। परिणीति और राघव की शादी की मेजबानी करने वाला ये होटल ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में सबसे भव्य होटलों में से एक है।

3,585 वर्ग फुट के इस  सुइट में एक लिविंग रूम, एक मास्टर बेडरूम, स्टडी, डाइनिंग एरिया, वॉक-इन वॉर्डरोब, किंग साइज बाथटब और जकूज़ी समेत अन्य सुविधाएं हैं। अरावली पर्वत और पिछोला झील की शांति में बना लीला पैलेस होटल शादी की मेजबानी के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। किसी आधुनिक महल के रूप में यह मेवाड़ी रियासतों के समृद्ध ऐतिहासिक महत्व को भी संजोए हुए है।

कार्ड में जारी की गई डिटेल के मुताबिक 23 सितंबर को सुबह 10 बजे ए फ्रेस्को ब्रंच रखा गया है जो कि बालरुम के पास वाले टैरेस पर होगा। यह सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक चलेगा और ब्रंच की थीम Blooms & Bites रखी गई है। वहीं एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी इसी समय होगी जिसकी थीम Adorn With Love रखी गई है। महाराज सुईट एक्ट्रेस के तैयार होने के लिए किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.