Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

रहटगांव क्षेत्र में डायरिया से 3 की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को दी स्वच्छता सलाह

76

रहटगांव (हरदा) । वनांचल की ग्राम पंचायत रवांग के बनियाढाना में तीन ग्रामीणों की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। मृतक में अस्सी साल का एक बुजुर्ग शामिल हैं। मामला सोमवार का है। बनियाढाना की रहटगांव तहसील मुख्यालय से दूरी करीब 45 किमी और हरदा जिला मुख्यालय से 30 किमी है। मामले की सूचना मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। इसके अलावा मंगलवार को भी टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों की जांच की।

सीएमएचओ का कहना है कि जहां ग्रामीण रहते हैं वहां गंदगी अधिक मात्रा में मिली। इसी के कारण ग्रामीण बीमार हुए। तीन की मौत की पुष्टि हुई है। गांव के के बद्री उम्र 80 साल की सुबह सोमवार सुबह मृत्यु हुई। वहीं फूलवती कोरकू उम्र 35 साल एवं चिरौंजी कोरकू 85 साल की भी अचानक तबीयत खराब हुई। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सभी की मृत्यु उल्टी-दस्त के कारण हुई है।

ग्रामीणों को स्वच्छता रखने समझाइश

ग्रामीण रामलाल एवं भीम सिंह ने बताया कि सोनाबाई, किशोरी और गोविंद यह भी बैतूल अस्पताल में भर्ती हैं। बुजुर्ग सहित दो अन्य की मृत्यु होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली। इसके बाद मंगलवार को सीएमएचओ डा. एचपी सिंह ने दौरा किया।

सीएमएचओ डा सिंह ने बताया गया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की जांच की गई। डेंगू व मलेरिया टीम भी गांव पर भेजी गई है। ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य लोगों को भी बताया गया कि ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ रहने की जानकारी दी जाए।

सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव का भ्रमण किया। सभी ग्रामीणों को गोली व दवाई भी वितरित की गई है। यहां पर अब कोई गंभीर मरीज नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य टीम कार्य कर रही है। टिमरनी बीएमओ डा एमके चौरे ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार को भी ग्रामीणों को दवाइयां बांटी गई। अब कुछ दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित गांव जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई देगी।

पहले दिन 66 व दूसरे दिन 16 मरीजों की जांच

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि मंगलवार को 66 ग्रामीणों का उपचार किया गया। सभी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। मंगलवार को सीएमएचओ, बीएमओ सहित विभाग के दल ने गांव का भ्रमण किया। गांव के प्रत्येक घर में क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया। 16 मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी। ये सभी सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। जिला मलेरिया अधिकारी को उक्त क्षेत्र में एक्टिव फीवर सर्वे एवं डेंगू मलेरिया से संबंधित सर्वे व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने निर्देश दिए। प्रत्येक घर में पशुपालन किया जाता है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.