Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

कौन है श्रीलंका का ये मिस्ट्री बॉलर जिसने रोहित-कोहली समेत पूरे टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

21

 एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत का मुकाबला मंगलवार (12 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ हुआ। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) की फिरकी के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए।

दुनिथ वेल्लालागे ने इस मैच में धमाल मचा दिया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने शुभमन गिल (19 रन), विराट कोहली (3 रन), रोहित शर्मा (53 रन), केएल राहुल (39 रन) और हार्दिक पंड्या (5 रन) को आउट किया।

जिन भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। वह 20 साल के दुनिथ वेल्लालागे के फिरकी के आगे टिक नहीं पाए। Dunith Wellalage ने पहले ओवर में शुभमन गिल को बोल्ड किया। दूसरे ओवर में विराट कोहली को कैच कराया और अपने तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को बोल्ड किया। इसके बाद मुकाबले के 30वें ओवर में केएल राहुल को कॉट एंड बोल्ड किया। फिर 36वें ओवर में हार्दिक पंड्या को कुसल मेंडिस को कैच थमा बैठे।

दुनिथ वेल्लालागे भविष्य के स्टार गेंदबाज

9 जनवरी 2003 को कोलंबो में जन्मे Dunith Wellalage ने कम उम्र में ही श्रीलंकाई टीम में जगह बना ली। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। 22 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैचों में 98 विकेट लिए हैं।

अंडर-19 विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन

2023 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप दुनिथ वेल्लालागे 17 विकेट के साथ टूर्नामेंट के सबसे सफल बॉलर थे। उन्होंने स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच-पांच विकेट लिए थे। साथ ही कंगारुओं के खिलाफ 52 रन बनाए थे। दुनिथ लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स की तरफ से खेलते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.