Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

झगड़े से गुस्साए पति ने गोली मारकर की पत्नी हत्या 

36

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 56 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के तुरंत बाद पति की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना कलवा के कुंभार अली स्थित यशवंत निवास बिल्डिंग में 1 सितंबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पीड़ितों की पहचान दिलीप साल्वी और उसकी 51 वर्षीय पत्नी प्रमिला के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात साल्वी और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई की साल्वी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर दो गोलियां चला दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, साल्वी भी जमीन पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

साल्वी के करीबी सूत्रों ने बताया कि जब उसने अपनी पत्नी पर रिवॉल्वर तानी, तो उसने काफी शोर मचाया और अपने बेटे को भी बुलाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हत्या के पीछे के कारण का पता लगा रही है।

पुलिस ने बता कि साल्वी एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता था। इसके परिवार के सदस्य स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल थे। कई नागरिक और अन्य परियोजनाओं का नाम उनके पिता स्वर्गीय यशवंत राम साल्वी के नाम पर रखा गया है।

जोन-I के पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया और अब वह जांच की निगरानी कर रहे हैं। दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.