Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म...

सिंगापुर में भारतीय फूड कंपनी में फैली गंदगी को लेकर मचा बवाल, खाने वाले क्षेत्र में मिले कॉकरोच

51

सिंगापुर की एक भारतीय खाद्य आपूर्ति कंपनी में फैली गंदगी को लेकर बवाल मच गया।  भारतीय खाद्य आपूर्ति कंपनी को  बुधवार को अपने परिसर को साफ रखने में विफल रहने के तीन आरोपों का सामना करना पड़ा क्योंकि कथित तौर पर परिसर में चटनी के पैकेटों और रोटी बनाने वाले क्षेत्र में कॉकरोच मिले थे। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार के मुताबिक सुवई फूड्स पर आरोप है कि वह अपने परिसर में सफाई मानकों को सुनिश्चित करने में विफल रहा और कई खामियां पाईं गईं।

आरोप पत्र के मुताबिक परिसर में सुवई नारियल चटनी के पैकेट वाली टोकरी में, रोटी बनाने वाले क्षेत्र में और खाद्य प्रसंस्करण मशीन सहित विभिन्न हिस्सों में जीवित कॉकरोच मिले। कंपनी के पंजीकृत माल वाहन के पीछे भी कथित तौर पर तीन जीवित कॉकरोच मिले थे। मीडिया की खबरों के मुताबिक परिसर में कथित तौर पर फर्श के टाइल्स टूटे हुए थे और गंदे थे। इसके कार्यालय के स्थान को पैकिंग क्षेत्र के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बदलाव किया गया था।

सुवई फूड्स की स्थापना 2012 में सिंगापुर में हुई थी और यह शाकाहारी तथा हलाल उत्पाद बेचता है। सिंगापुर खाद्य एजेंसी के अभियोजक ने कहा कि वह प्रत्येक आरोप के लिए जुर्माना मांगेगा। जनवरी में मामले की दोबारा सुनवाई होने की उम्मीद है। सुवई फूड्स को अगर सफाई रखने में असफल होने का दोषी ठहराया जता है तो उस पर 5,000 सिंगापुरी डॉलर (करीब 3.15 लाख भारतीय रुपए) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.