Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

केएल राहुल ने लगाया शतक तो पत्नी आथिया ने किया भावुक पोस्ट

34

 नई दिल्ली। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल ने शतक लगाते हुए नाबाद रहे। इस दौरान विराट कोहली और उनकी जोड़ी ने मैदान में कमाल कर दिखाया और देखते ही देखते 356 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। केएल राहुल द्वारा शानदार पारी खेले जाने पर उनकी पत्नी आथिया और ससुर सुनील शेट्टी सबसे ज्यादा खुश नजर आए। पूरा परिवार टीवी के सामने राहुल की शानदार बैटिंग देखता रहा।

आथिया ने लिखा सूरज निकलेगा, तुम ही सबकुछ हो

आथिया ने पति केएल राहुल द्वारा लगाए गए शतक के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा- “अंधेरी रात भी खत्म होगी और सूरज निकलेगा। तुम ही सबकुछ हो। आई लव यू।” उन्होंने इसके साथ टीवी स्क्रीन की फोटो और एक वीडियो भी शेयर किया। आथिया द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर तुरंत ही रिएक्शन आना शुरू हो गए, अभिनेता अनिल कपूर ने इसमें ताली बजाते हुए उनकी प्रशंसा की। वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इसे शानदार कमबैक बताया।

ससुर सुनील शेट्टी ने भी की राहुल की तारीफ

अथिया के पिता सुनील शे्ट्टी ने भी एशिया कप में केएल राहुल द्वारा शतक लगाए जाने के बाद हार्ट का इमोजी शेयर किया है। सुनील शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस हार्ट पर भी बालीवुड की कई हस्तियों ने केएल राहुल द्वारा खेली गई शानदार पारी की प्रशंसा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.