Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया कुलदीप यादव ने लिए 5 विकेट

52

एशिया कप के सुपर-4 राउंड मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। भारत ने 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम 128 रन ही बना पाई। 8 विकेट गिरने के बाद बाकी दो बल्लेबाज बैटिंग के लिए नहीं उतरे। रउफ़ रविवार को चोटिल हो गए थे और सोमवार को नसीम चोट के कारण गेंदबाज़ी के दौरान मैदान से बाहर गए थे। पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया, तो कप्तान बाबर आजम को हार्दिक पांड्या ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। शार्दुल ठाकुर ने जमने की कोशिश कर रहे मोहम्मद रिजवान को सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। उधर, कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के 5 विकेट चटकाये।

भारत की पारी

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने 24.1 ओवरों के बाद से अपनी पारी शुरु की। विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाते हुए बेखौफ बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों तक पहुंचा दिया। विराट कोहली ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जमाए। ये विराट कोहली का 47वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 13000 रन भी पूरे किये। वहीं केएल राहुल ने 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 छक्के और 12 चौके जमाए।

रविवार का स्कोर

इससे पहले रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 147 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी थी। रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद रहे। खेल रुकने तक राहुल ने 28 गेंदों में 17 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने 16 गेंदों में 8 रन बनाए।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: प्लेइंग XI

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.