Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

कोलंबो में बारिश रुकी शुरु हुआ भारत-पाक मैच

32

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का मुकाबला रविवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। अब यह मुकाबला, जहां खत्म हुआ था, वहां से रिजर्व डे यानी आज खेला जा रहा है । खेल प्रेमियों के मन में यही सवाल है कि यदि आज भी बारिश बाधा बनी और मैच नहीं हो सका, तो क्या होगा?

कोलंबो में आज कैसा रहेगा मौसम

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बारिश की 99 फीसदी आशंका है। दिनभर बादल छाए रहेंगे।

वसीम अकरम ने दिया अपडेट

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कोलंबो का अपडेट दिया है। अकरम ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर बताया कि बीती रात के कोलंबो में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अभी मौसम थोड़ा साफ है, लेकिन कहा नहीं जा सकता कि मैच कब शुरू होगा।

IND vs PAK: रिजर्व डे को क्या हैं आईसीसी के नियम

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी वनडे मैच में तभी नतीजा निकल सकता है, जब दोनों टीमें कम से कम 20-20 ओवर खेलें। इस तरह अंपायरों की यही कोशिश होगी कि रिजर्व डे पर बारिश होती है तो भी कम से 20-20 ओवर का मुकाबला तो जरूर करवाया जाए।

टीम इंडिया 24.1 ओवर खेल चुकी है। मतलब, ज्यादा बारिश आती है तो अंपायर 20 ओवर में लक्ष्य तय करके पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इस स्थिति में टीम इंडिया को नुकसान होगा, क्योंकि पाकिस्तान को 20 ओवर में करीब 180 रनों का लक्ष्य मिलेगा।

यदि रिजर्व डे पर एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा और दोनों टीमों के एक-एक अंक मिल जाएगा।

एशिया कप 2023: अपडेट पॉइंट टेबल

टीम इंडिया पॉइंट टेबल पर श्रीलंका से नीचे खिसक जाएगी। अभी बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के 2-2 अंक है। यह मैच रद्द हुआ तो 3 अंक के साथ पाकिस्तान टॉप पर पहुंच जाएगा। टीम इंडिया के खाते में सिर्फ एक अंक होगा और वह श्रीलंका के बाद तीसरे स्थान पर होगी।

टीम इंडिया का अगला मुकाबला श्रीलंका से

यदि यह मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया का फोकस मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर रहेगा। टीम इंडिया आने वाले मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय यह है कि अब तक गेंदबाजों को मैच में गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.