Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जम्मू-कश्मीर में देवक ब्रिज, अरुणाचल में नेचिफू सुरंग….रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे 90 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

145

जम्मूः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा 2941 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। समारोह मंगलवार को जम्मू के देवक ब्रिज पर आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि परियोजनाओं का निर्माण उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के दस सीमावर्ती राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किया गया है। रक्षा मंत्री उत्तरी कमान द्वारा आईआईटी जम्मू के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे नॉर्थ टेक संगोष्ठी में भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह लद्दाख में बनने वाले न्योमा एयरफील्ड का ई-शिलान्यास भी करेंगे और कहा कि पिछले दो वर्षों में बीआरओ ने 5100 करोड़ रुपए की लागत से रिकॉर्ड 205 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की हैं।

पिछले साल 103 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को की गईं समर्पित 
उन्होंने कहा , ‘‘रक्षा मंत्री 2941 करोड़ रुपए की लागत से 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पिछले साल, 2897 करोड़ रुपये की लागत से 103 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं। 2021 में, 2229 करोड़ रुपए की लागत से 102 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं। ” उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री एक समारोह में 22 सड़कों, 63 पुलों, अरुणाचल प्रदेश में नेचिफू सुरंग, पश्चिम बंगाल में दो हवाई क्षेत्रों और दो हेलीपैड का उद्घाटन करेंगे, जो सांबा जिले में बिश्नाह-कौलपुर-फूलपुर रोड पर देवक ब्रिज पर सीमा सड़क संगठन द्वारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण सबसे दुर्गम भूभाग वाले स्थानों और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में किया गया है।” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जम्मू-कश्मीर में बिश्नाह-कौलपुर-फूलपुर रोड पर अत्याधुनिक ‘422.9 मीटर लंबा, क्लास 70 आरसीसी देवक ब्रिज’ का उद्घाटन होगा और यह पुल रक्षा बलों के लिए रणनीतिक महत्व का है और उन्होंने कहा कि इससे अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों, भारी उपकरणों और मशीनीकृत वाहनों को तेजी से भेजने में मदद मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.