Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

पाम तेल के बढ़ते स्टाक से सोया तेल पर दबाव, भाव में गिरावट

35

इंदौर। मलेशिया का पाम तेल का स्टाक 10 फीसद बढ़कर 19 लाख टन होने की उम्मीद है। पाम तेल के उत्पादन में 7.5 फीसद की बढ़ोतरी और निर्यात में 1.5 फीसद की गिरावट का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि पाम तेल का स्टाक बाजार की उम्मीद से बढ़ता है, तो केएलसी पर दबाव आगे भी बना रहेगा। सोमवार को केएलसी हल्की बढ़त के साथ खुला, लेकिन ऊपरी स्तर पर दबाव देखा गया है और सप्ताह के पहले ही दिन केएलसी 116 अंक माइनस और प्रोजेक्शन 40 अंक माइनस पर कारोबार करता देखा गया।

व्यापारियों का कहना है कि एमपीओबी रिपोर्ट आज देर रात जारी होने वाली है। इसके बाद बाजार की कई दिशा तय होगी। इधर, केएलसी और प्रोजेक्शन में गिरावट के कारण हाजिर बाजार में भी सोयाबीन तेल के दामों में नरमी जारी रही है। सोया तेल इंदौर घटकर 880-885, पाम तेल इंदौर 895 रुपये प्रति दस किलो बोला गया।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1740-1760, मुंबई मूंगफली तेल 1730, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 880-885, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 835-840, इंदौर पाम 895, मुंबई सोया रिफाइंड 900, मुंबई पाम तेल 835, राजकोट तेलिया 2800, गुजरात लूज 1750, कपास्या तेल इंदौर 810 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – लक्ष्मी 4900, एमएस साल्वेक्स 5050, प्रकाश 5020, धानुका 5060, रामा 4900, अंबिका कालापीपल 4975, सांवरियां 5050, धीरेंद्र सोया 5080, सूर्या 5050, खंडवा आयल 5000, एमएस पचोर 5050, बैतूल 5100, बंसल 5000, प्रेस्ट्रीज 5050, रुचि 4975, अंबिका जावरा 5050, अवी एग्रो 5050 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2800 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.