Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal Youth Dies in US: अमेरिका में दर्दनाक सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत, कैलिफोर्निया में च... Haryana Weather Alert: आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा में 10 से 15 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज आ... Project Seabird Karwar: कारवार नेवल बेस पर रक्षा कर्मियों के लिए नई आवासीय सुविधाओं का उद्घाटन, CDS ... Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा नदी के कटाव से भीषण तबाही, रेलवे टैगिंग बांध और कई घर नदी में समाए Delhi News: फ्लाइट के अंदर से CJP चीफ अभिजीत दिपके और सौरव दास हिरासत में, प्रदर्शन से पहले दिल्ली प... Parliament News 2026: जयराम रमेश ने कहा- वोट के अधिकार पर हमला कर रही सरकार, CEC का इस्तीफा नैतिक अन... Flydubai Incident: भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान गिराना चाहता था को-पायलट, 9/11 जैसी साजिश का खुलास... Credit Card Lost and Block Guide: डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो जाने या चोरी होने पर तुरंत ऐसे कराएं ब्ल... Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए कलश स्थापना के सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त Delhi Police Action 2026: CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए ...

आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 18 सितंबर को होगा

41

खंडवा । तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण वैदिक रीति के साथ देश के प्रमुख साधु-संतों की उपस्थिति में 18 सितंबर को किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित होंगे। प्रतिमा अनावरण के साथ ही यज्ञ, हवन, पूजन, पारायण, संत-समागम सहित विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। इसकी व्यापक तैयारी चल रही है। पहले प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

ओंकार पर्वत स्थित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। अनावरण कार्यक्रम के तहत 11 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण और 15 से 19 सितंबर तक देश के विशिष्ट साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति के पूजन और 21 कुंडीय हवन किया जाएगा।

ये दोनों कार्यक्रम मांधाता (ओंकार) पर्वत पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेंगे। 18 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम होगा। अनावरण का मुख्य कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ होगा। संतों का स्वागत केरल की पारंपरिक पद्धति के अनुसार होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.