Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्...

बालाघाट में बगदेही के जंगल में किया था चीतल का शिकार, पांचों आरोपित गिरफ्तार

38

लांजी बालाघाट। वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी सामान्य के अंतर्गत ग्राम बगदेही में चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच आरोपित सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। शिकारियों के कब्जे से मांस, सींग, खाल और कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

लांजी का ग्राम बगदेही घने जंगल से सटा हुआ है। ऐसे मेें अनेक वन्य प्राणी जैसे खरगोश, चीतल, जंगली सूअर आदि विचरण करते हुए बगदेही की तरफ आ जाते हैं। यहां के ग्रामीण ऐसे वन्य प्राणियों का शिकार लंबे समय से करते आ रहे है, लेकिन इस बार वन विभाग की सर्तकता के चलते चीतल के मांस व सींग सहित मय सबूत पकड़ाए। बताया गया कि शिकारियों ने चीतल का शिकार कुत्तों की मदद से किया गया।

पकड़े गए आरोपितों में राजू पिता ग्यासराम 34 वर्ष, फूलचंद पिता मेतर 28 वर्ष, नरेश पिता गुवहा सिंह 18 वर्ष, रेवा पिता करण सिंह 47 वर्ष सभी निवासी बगदेही और एक नाबालिग के खिलाफ के खिलाफ वन अपराध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.