Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

सीएम शिवराज ने किया राज्य वन शहीद स्मारक और चंदनपुरा नगरवन का लोकार्पण, वन कर्मियों के बलिदान को किया याद

56

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नए वन भवन परिसर में वन शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान हुए वनकर्मियों के स्मरण में बनाया गया है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने भोपाल के चंदनपुरा में बने नगरवन का भी वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके अलावा ईको पर्यटन विकास बोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रम अनुभूति वर्ष 2022-23 के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर अनुभूति रिपोर्ट का भी मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री डा. विजय शाह और वन राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी समेत वन विभाग के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

वनकर्मियों का बलिदान रहे याद

मध्य प्रदेश राज्य के वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन कर्मियों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियां जाने, इसके लिए स्मारक बनाया गया है। सफेद संगमरमर के विशाल स्तंभ में मध्य प्रदेश का नक्शा, बीच में राज्य वृक्ष बरगद और मध्य में बाघ बना हुआ है। स्मारक के निचले भाग में काले संगमरमर के ऊपर उन कारकों को दर्शाया गया है, जिनके कारण वन कर्मी बलिदान हुए। इसमें जंगली जानवरों के हमले, बंदूक की गोली, धारदार हथियारों के हमले से वन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से एवं जंगलों की भयानक आग में घिरकर हुई मृत्यु को दर्शाता है।

पचास हेक्टेयर में फैला है नगरवन

चंदनपुरा में बाघ विचरण क्षेत्र में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत बना नगरवन पचास हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस नगरवन के लिए केंद्र सरकार के ग्रीन इंडिया मिशन ने दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। यह पिछले साल ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन नगर वन की बाउंड्री को छलांग लगाकर एक बाघ के अंदर आ जाने से इसका शुभारंभ रोक दिया गया था। जिसके चलते नगर वन को बाघ से सुरक्षित करने के लिए 11 फीट की ऊंची टाइगर प्रूफ फेंसिंग लगा दी गई है। पहले नगर वन में मुख्यमंत्री जाने वाले थे, लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण वहां कीचड़ हो गया, इसलिए लोकार्पण कार्यक्रम वन भवन परिसर से किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.