Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विराट कोहली ने जमाया 47वां वनडे शतक वनडे में पूरे किये सबसे तेज 13000 रन

27

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया। विराट कोहली ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जमाए। ये विराट कोहली का वनडे में 47वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इस शतक के बाद विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से वनडे में सिर्फ 2 शतक पीछे हैं। सचिन ने 49 शतक लगाए हैं और विराट कोहली 47 शतकों तक पहुंच गये हैं। लेकिन कुल शतकों में विराट सचिन से पीछे हैं, क्योंकि सचिन ने 100 शतक लगाए हैं, जबकि विराट कोहली ने कुल 77 शतक ही जमाए हैं।

13000 रनों का आंकड़ा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने वनडे में 13 हजार रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। वह सचिन तेंदुलकर, संगकारा, रिकी पोंटिंग और सनत जयसूर्या के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले 5वें बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 278 वनडे मैचों की 267 पारियों में 13024 रन बनाए हैं। इससे कम पारियों में किसी अन्य बल्लेबाज ने वनडे फॉर्मेट में 13 हजार रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। अब तक विराट कोहली अपने वनडे करियर में 47 शतक लगा चुके हैं।

साल भर में 1000 रन

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए साल 2023 में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए साल में सर्वाधिक बार 1000 रन बनाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा विराट कोहली सबसे ज्‍यादा सालों में 1,000 या ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बन गये हैं। क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा साल में 1,000 या ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.