Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

घोगरा नाले में सेल्फी लेते समय 2 युवक तेज बहाव में बहे, 32 घंटे बाद भी नहीं चला पता

42
बालाघाट। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बिठली के आमा नाला-दुगलई के बीच घोगरा नाले पुलिया के नीचे पत्थरों से शनिवार को सुबह दस बजे दो युवक सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान तेज पानी का बहाव आया और दोनों युवक बह गए। दोनों युवकों का 32 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने रविवार को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर तलाश किया। बालाघाट से एसडीईआरएफ व होमगार्ड की टीम बुलाकर दिन भर खोजबीन की गई। उसके बाद भी दोनों का पता नहीं चला सका है।

आमा नाला से भगतपुर मार्ग पर सड़क में पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। जहां पर सुखदेव गोंड (21) ग्राम छोटी घोंदी निवासी, गोविंदा पिता चमरू सिंह गोंड (22) निवासी ग्राम हर्रानाल व प्रहलाद पिता तुलसी गोंड (23) ग्राम कोरका निवासी तीनों शनिवार को सुबह दस बजे गांव के लिए आ रहे थे। इसी दौरान घोगरा नाले के पुलिया के पास पहुंचते ही गोविंदा गोंड और प्रहलाद गोंड ने सुखदेव को शैंपू लेने के लिए दुकान भेज दिया। दोनों पुलिया के नीचे पत्थरों में चढ़ गए।

सुखदेव शैंपू लेकर आया तो उस जगह दोनों नहीं दिखे। सुखदेव ने आसपास तलाश किया। वह नहीं मिले तो घर जाकर स्वजनों को सूचना दी। शनिवार को देर शाम तक दोनों के स्वजनों ने ढूंढने का प्रयास किया। दोनों के नहीं मिलने पर बिठली पुलिस चौकी में सूचना दी।

दोनों युवकों का नहीं चल पाया पता

तीनों युवक शनिवार को पुलिया निर्माण कार्य से घर लौट रहे थे। इसी बीच घोगरा नाले के पुलिया के पास पत्थरों पर दो युवक चढ़कर सेल्फी लेते रहे होंगे। तीसरा उनके लिए शैंपू लेने गया था। दोनों पत्थर से गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गए। एसडीईआरएफ व होमगार्ड की टीम के साथ की तलाशी की गई। शाम तक कहीं पता नहीं चल पाया। सोमवार को फिर से तलाश की जाएगी।

वीरेंद्र वरकड़े, थाना प्रभारी रूपझर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.