Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन, कमल नाथ ने दिलाई सदस्यता

36

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ नेताओं के दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसमें नया नाम जुड़ा है भाजपा के पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा का, जिन्होंने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह रविवार दोपहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दो बार विधायक व नपा अध्यक्ष रहे हैं

गौरतलब है कि नर्मदापुरम की राजनीति में खासा दखल रखने वाले गिरिजाशंकर शर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। वह नर्मदापुरम के मौजूदा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका

नर्मदापुरम के साथ-साथ टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका लगा है। टीकमगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता श्याम रत्न भक्ति तिवारी और जिला पंचायत सदस्य मोहिनी तिवारी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.