Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले शुरू हो जाएगा अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस महीने से शुरु होंगी उड़ानें

40

अयोध्या के मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नवंबर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू होंगी। अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि नवंबर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ानें चालू की जाएंगी। जिसके बाद में मांग के आधार पर अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें चालू की जाएंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने कहा कि हवाई अड्डे के चरण एक के लिए रनवे का निर्माण किया गया है और हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का 78 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि हवाईअड्डे पर रात्रि लैंडिंग की सुविधा होगी। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) अयोध्या हवाईअड्डा परियोजना को बेहद तेजी से क्रियान्वित कर रहा है।

आपको बता दें कि हवाई अड्डा 821 एकड़ भूमि पर बन रहा है और इस परियोजना पर 320 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। एयरपोर्ट पर 24 हवाई जहाजों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। शुरुआत में 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाले छोटे विमान हवाई अड्डे पर उतरेंगे। 2025 तक हवाईअड्डे का अंतिम चरण पूरा होने तक यह बोइंग उतारने के लिए तैयार हो जाएगा।

एएआई अधिकारियों के मुताबिक, हवाईअड्डे का प्रवेश द्वार और मुख्य भवन यात्रियों को रामायण युग का अनुभव कराएगा। एयरपोर्ट बिल्डिंग की ऊंचाई राम मंदिर जैसी होगी। भगवान राम के मुख्य हथियार, धनुष और तीर, और रामायण युग की विभिन्न अन्य कलाकृतियाँ हवाई अड्डे के लाउंज क्षेत्र की दीवारों पर प्रदर्शित होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.