Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

‘इंडिया’ का नाम ‘भारत’ करने पर संयुक्त राष्ट्र ने कही यह बात, दिया तुर्किये का उदाहरण

57

न्यूयॉर्क। देश नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की चर्चा के बीच संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया भी आ गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जब भी कोई देश अपना नाम बदलने की अनुरोध करता है, तो संयुक्त राष्ट्र इस पर विचार करता है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने तुर्की द्वारा अपना नाम बदलकर तुर्किये रखने और संयुक्त राष्ट्र के औपचारिक अनुरोध पर सहमत होने का उदाहरण दिया।

भारत के अनुरोध पर भी विचार करेगा संयुक्त राष्ट्र

फरहान हक ने इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “तुर्किये के मामले में हमने वहां की सरकार द्वारा दिए गए औपचारिक अनुरोध का जवाब दिया। जाहिर है, अगर भारत से भी हमें इस तरह के अनुरोध मिलता है, तो हम उस पर विचार करते हैं।

 भारत में तेजी हुई राजनीति

इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की बात सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही थी। भागवत ने एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि वे अब इंडिया कहना बंद कर दें और इसके स्थान पर भारत का उपयोग करें। यही देश का सही नाम है।

इसके बाद जी-20 में आ रहे मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजे गए निमंत्रण में ‘भारत का राष्ट्रपति’ कहा गया। वहीं इंडोनेशिया जाने से पहले सरकार ने भी नरेंद्र मोदी को “भारत का प्रधानमंत्री” कहा।

दूसरा पक्ष कह रहा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. से डर कर सरकार देश का नाम भारत करने जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विपक्ष को आशंका है कि 18 सितंबर से 23 सितंबर तक बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में सरकार इस पर बिल ला सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.