Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

G-20 Summit में PM मोदी की पहचान ‘भारत‘, नेमप्लेट से इंडिया गायब…सदस्य देशों को बड़ा संदेश

35

नई दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर पेश की गई है। सरकार ने G20 के कई आधिकारिक दस्तावेजों में देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है। संविधान में देश के लिए ‘इंडिया’ के साथ-साथ ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। मोदी ने ‘भारत मंडपम’ में जब शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, उस समय उनके सामने रखी नाम पट्टिका में ‘भारत’ लिखा था। जी20 के प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों को ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ के नाम से डिनर का निमंत्रण भेजा गया है। इस कदम ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

विपक्षी दलों का दावा है कि सरकार विपक्ष के ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस) नाम से गठबंधन बनाने के मद्देनजर देश के नाम से ‘इंडिया’ शब्द हटाना चाहती है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत’ शब्द की सांस्कृतिक जड़ों का हवाला देते हुए इस प्राचीन हिंदी नाम के इस्तेमाल की सराहना की है। कुछ नेताओं ने दावा किया कि अंग्रेजी नाम ‘इंडिया’ औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। बहरहाल, भाजपा ‘भारत बनाम इंडिया’ की बहस में पड़ने से काफी हद तक परहेज कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि संविधान में देश के लिए दोनों नाम का इस्तेमाल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.