Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पिछले 24 घंटे में इंदौर में हुई 42 मिलीमीटर, वहीं सुबह तीन घंटे में 32 मिमी. बारिश

66

इंदौर। लंबे इंतजार के बाद मानसून फिर से एक बार सक्रिय हो गया। शहर में गुरुवार से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। सुबह से बादल छाए रहे कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। इसके कारण सड़कों को चौराहों पर जलजमाव भी दिखाई दे रहा है। सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक शहर में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रीगल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। वहीं एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में 33.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इंदौर जिले की महू तहसील में पिछले 24 घंटे में 26 मिलीमीटर, सांवेर में 54 मिलीमीटर, देपालपुर में 52 मिलीमीटर और हातोद में 58 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज शहर में माध्यम से तेज वर्षा का दौर दिन भर जारी रहेगा। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अब तक 680 (26.7 इंच) वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने कारण धुंध का असर रहा। सुबह न्यूनतम दक्षता 1500 मीटर दर्ज की गई। सुबह उत्तर पूर्वी हवाएं अधिकतम 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

चक्रवाती हवा का घेरा बना है

गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग में 0.7 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई, लेकिन दो घंटे में 19 मिमी वर्षा हुई। सीजन में अब तक 665.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। दृश्यता गिरकर 5000 मीटर तक पहुंची और शाम तक शहर में धुंध का असर बना रहा। दिनभर उत्तरी दिशा से 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिणी ओडिसा के अंदरुनी हिस्से में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना है, साथ ही मानसून द्रोणिका लाइन बीकानेर, गुना, मंडला, रायपुर होते कलिंगपट्टनम तक जा रही है। दोनों तरफ बने सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होगी, जिसमें इंदौर, धार, खंडवा, मांडू, उज्जैन में तेज वर्षा हो सकती है।

आज का तापमान

शहर में गुरुवार को रिमझिम और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। शाम को छाए काले बादल बरस पड़े। दो घंटे में पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में जमकर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में अब तक 665.9 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय हो चुका है।

इंदौर

8 सितंबर : 31 23

9 सितंबर : 31 23

भोपाल

8 सितंबर : 30 23

9 सितंबर : 30 22

उज्जैन

8 सितंबर : 32 24

9 सितंबर : 32 23

तापमान

अधिकतम : 27.9

न्यूनतम : 22.6

आर्द्रता

अधिकतम : 97%

न्यूनतम : 82%

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.